फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बारिश से हुआ जलभराव, फसलों को पहुंचा नुकसान

बारिश से हुआ जलभराव, फसलों को पहुंचा नुकसान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/सिकंदराबाद/चोला। जनपद में मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। इससे नगर के नालों की साफ-सफाई न होने से वह चोक हो गए। तेज हवा के साथ आई बारिश से धान की फसल गिर गई और खेतों में पानी भर गया। पालिका ने टीम भेजकर समस्या को दूर करवाया। वहीं, किसानों ने नुकसान का मुआवजा मांगा है। बारिश जनपद में जहां-तहां हुई। इसके बाद गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
सोमवार रात्रि और मंगलवार सुबह हुई बारिश से मौसम में जहां परिवर्तन हो गया। वहीं, नगर के कालाआम, आवास विकास, प्रीत विहार, चांदपुर रोड, राम विहार, मोतीबाग, स्याना अड्डा, टांडा, साठा, आनंद विहार आदि रोड पर जलभराव हो गया। बारिश के दौरान दोपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कलक्ट्रेट के सामने, कचहरी रोड और सुशीला विहार में भी जलभराव की समस्या बनी रही। शहरी क्षेत्र में बारिश से जहां परेशानी हुई, वहीं, देहात क्षेत्रों में भी लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। पालिका ईओ निहाल चंद ने बताया कि बारिश से कुछ स्थानों पर समस्या रही है। जलभराव होने की शिकायत मिलने पर टीम को भेजकर समस्या का समाधान करवा दिया गया। दूसरी ओर सिकंदराबाद और चोला क्षेत्र में तेज हवा के साथ आई बारिश से जहां खेतों में पानी गया तो धान की फसल गिर गई। क्षेत्र के गांव बिलसूरी, चोला,इस्माईलपुर, पिलखनवाली, शहपानी, पेमपुर, काला नगला, आदि के ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवा के कारण उनकी धान की फसल गिर गई। खेतों में पानी भी भर गया है। किसानों से फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उप कृषि निदेशक आरपी चौधरी ने किसानों से फसल नुकसान का दावा करने की बात कही है। वहीं, दूसरी ओर जनपद में बारिश जहां-तहां हुई। इसके बाद गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल का कहना है कि अभी मौसम खराब होने के साथ बारिश की संभावना बरकरार है। इस समय बारिश होने पर खासकर धान की फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed