फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   संतोष में भर्ती पूर्व एडीओ पंचायत को किया नवीन अस्पताल रेफर, चौथे दिन मौत 

संतोष में भर्ती पूर्व एडीओ पंचायत को किया नवीन अस्पताल रेफर, चौथे दिन मौत 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर 
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 65 वर्षीय पूर्व एडीओ पंचायत की नवीन अस्पताल में मौत हो गई। उनकी तबीयत अधिक खराब होने पर 17 को संतोष अस्पताल से नवीन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। कोरोना संक्रमित हुईं उनकी पत्नी व भतीजे की होम आइसोलेशन में इलाज के बाद रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने पूरी अनभिज्ञता जताई है। परिजनों का आरोप है कि जब संतोष अस्पताल में पूरी व्यवस्था है तो प्राइवेट अस्पताल में क्यों रेफर किया गया।  विजय नगर निवासी पूर्व एडीओ पंचायत पांच साल पहले बुलंदशहर से रिटायर हुए थे। उन्हें पांच सितंबर को बुखार होने के साथ ही सांस लेने में परेशानी होने लगी तो डाक्टर ने इलाज के बाद कोरोना जांच की सलाह दी। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आठ सितंबर को संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया। नौ दिन तक भर्ती रहने के बाद तबीयत और खराब होने लगी तो उन्हें 17 सितंबर को नवीन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मंगलवार रात 10ः30 बजे मौत हो गई। उनकी पत्नी एवं 32 वर्षीय भतीजा भी संक्रमण की चपेट में आ गए थे। बुधवार को हुई जांच में दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि जानबूझकर उन्हें नवीन अस्पताल में रेफर किया गया था। पिछले दस दिन से संयुक्त अस्पताल से रेफर किए गए गंभीर मरीजों को संतोष अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा है, बल्कि उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
सुविधा होने के बावजूद रेफर हो रहे मरीज  जुलाई में निमार्णाधीन आरटीपीसीआर लैब का निरीक्षण करने आए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा था कि गंभीर मरीजों के इलाज की व्यवस्था जिले में की जाएगी, उन्हें रेफर नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद मौत के आंकड़े छिपाने की जद्दोजहद में गंभीर मरीजों को दिल्ली रेफर कर दिया जाता है, वहां पर उनकी मौत होने के बाद जिले के आंकड़े में दर्ज नहीं होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी का कहना है कि जो भी मौत होती  है, उसे आंकड़े में अपडेट किया जाता है। जरूरत के अनुसार मरीजों को रेफर किया जाता है। अधिकारी का कहना है कि अगर भर्ती करने में लापरवाही की जा रही है तो मामले की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed