{"_id":"5f6b5de58ebc3e20382cc216","slug":"ghaziabad1600871909","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसिटी से प्रभावित किसानों का एक अक्टूबर से शुरू होगा धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सनसिटी से प्रभावित किसानों का एक अक्टूबर से शुरू होगा धरना-प्रदर्शन
सन सिटी से प्रभावित गांव के किसानों ने की नुक्कड़ सभा
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। सनसिटी योजना से प्रभावित किसानों का धरना प्रदर्शन दोबारा एक अक्टूबर से शुरू होगा। बुधवार को डासना किसान संघर्ष समिति की हुई नायफल गांव में नुक्कड़ सभा में सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। किसानों ने सरकार की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ फिर से आंदोलन शुरू करने की बात कही। समिति के मुख्य संचालक कर्मवीर भारती ने कहा कि किसानों को जगाने के लिए प्रत्येक पीड़ित गांव में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। कोरोना के चलते डासना में स्थगित चल रहा धरना प्रदर्शन एक अक्टूबर से फिर से शुरू किया जाएगा। इसके अलावा सनसिटी से प्रभावित किसानों की किसान संघर्ष समिति ने बम्हेटा गांव में चल रहे धरना प्रदर्शन में सैकड़ों किसानों को अपना समर्थन दिया। इस मौके पर सुरेंद्र नागर, चौधरी विकास सिंह, मुबारिक, प्रेम राज, मंगू यादव, प्रकाश बिधूड़ी, ओमदत्त नागर, कफील, देवकरण सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।