{"_id":"5f6b56b98ebc3edeac3b21df","slug":"ghaziabad1600870073","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को बंधक बना छत से फेंका सामान, 15 पर केस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
परिवार को बंधक बना छत से फेंका सामान, 15 पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पुराना विजयनगर सेक्टर-9 में रंजिश के चलते पड़ोसी ने की वारदात
विज्ञापन
गाजियाबाद। पुराना विजयनगर सेक्टर-9 में पिता-पुत्र ने रंजिश के चलते पड़ोसी को बंधक बनाकर उसका सामान छत से फेंककर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान की कुंडी खोलकर परिवार को बाहर निकाला। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।..............
पुराना विजयनगर सेक्टर-9 निवासी भरतलाल मीना का कहना है कि उनके मकान के पास राजपाल सिंह व उनका बेटा गोली निवास करते हैं, जो उनके रंजिश रखते हैं। आरोप है कि बीते सोमवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे राजपाल व उसके बेटे गोलू ने उनके मकान की कुंडी बंद कर उनके परिवार को बंधक बना दिया। इसके बाद पड़ोसी की छत से 10 अन्य व्यक्तियों के साथ उनके घर में आ घुसे। भरतलाल मीना का आरोप है कि उक्त लोगों ने उनका सामान छत से फेंककर क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर-शराबा होने पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी गाली-गलौच व धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुंडी खोलकर उन्हें बाहर निकाला। विजयनगर एसएचओ देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत दर्जनभर अज्ञात लोगों के खिलाफ बवला, तोडफ़ोड़ व आर्थिक क्षति पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन