{"_id":"5f6b4bad8ebc3e00f4201ce2","slug":"ghaziabad1600867245","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 को कलेक्ट्रेट घेरेंगे किसान, शुरू किया जनसंपर्क अभियान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
28 को कलेक्ट्रेट घेरेंगे किसान, शुरू किया जनसंपर्क अभियान
विज्ञापन
एक समान मुआवजे को लेकर मधुबन बापूधाम में किसानों का धरना प्रदर्शन जारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबहेडः मधुबन बापूधाम योजना से प्रभावित छह गांव के किसानों ने बनाई नई रणनीति
विज्ञापन
- एक सामान मुआवजे को लेकर विभिन्न गांव में चलाया जा रहा है जनसंपर्क अभियान
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। एक समान बढ़े मुआवजे की मांग को लेकर मधुबन बापूधाम योजना से प्रभावित किसान 28 सितंबर को कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। इसके लिए किसानों की ओर से विभिन्न गांव के किसानों के साथ जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया जा रहा। कलेक्ट्रेट पर एकत्रित होकर किसान एक समान मुआवजा दिलाने की जिला प्रशासन से मांग करेंगे।
एक समान मुआवजे की मांग को लेकर बीते चार माह से किसानों का धरना प्रदर्शन सदरपुर के प्राथमिक विद्यालय में जारी है। आंदोलन के अध्यक्ष व किसान नेता सुदीप शर्मा ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर किसान 28 सितंबर को कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। विरोध प्रदर्शन में सभी 6 गांव के किसानों के भाग लेने के साथ जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए किसानों के साथ धरना स्थल पर अपना समर्थन देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क किया जा रहा है। बुधवार को धरना प्रदर्शन में किसान नेता ब्रह्मपाल शर्मा, लोकदीप, प्रशांत कुमार, गौरी शंकर, अनुराग, दीप कौशिक सहित आदि किसान मौजूद रहे।
------------------
विज्ञापन