फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पानी न मिलने से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

पानी न मिलने से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
पानी न मिलने से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
- शालीमार गार्डन में महीने भर से बनी हुई है पानी की समस्या - बार-बार शिकायतों के बावजूद नहीं हो पा रहा समाधान - विजयपार्क में एकजुट होकर लोगों ने खाली बाल्टी के साथ जताया विरोध माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। करीब महीने भर से शालीमार गार्डन में पानी की समस्या से नाराज लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। लगातार शिकायतों के बावजूद जलकल विभाग के जेई की ओर से संज्ञान पर लेने पर लोगों ने विजय पार्क में लगी पानी की टंकी के नीचे अपनी खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महीने भर से हर दो चार दिन पर पानी सप्लाई नहीं होती। वहीं इधर कई दिनों से पीने के पानी की आपूर्ति नहीं होने से शालीमार गार्डन मेन ए ब्लॉक के निवासियों का धैर्य  टूट गया। बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष खाली बाल्टी लेकर  विजय पार्क पानी की टंकी के नीचे पहुंच गए और खाली बाल्टी लहराकर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पानी सप्लाई में हो रही दिक्कत के लिए जल निगम के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर पानी की सप्लाई में जल्दी ही सुधार नहीं किया गया तो वरिष्ठ अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर उन लोगों ने जन सुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की थी लेकिन स्थानीय अधिकारियों द्वारा बिना सुनवाई के पोर्टल पर झूठी आख्या लगा दी है। इसकी वजह से लोगों में और ज्यादा नाराजगी है। लोगों का कहना है कि वह सभी अपना सभी तरह का टैक्स समय से जमा करते हैं बावजूद पानी की समस्या से लगातार जूझ रहे हैं। प्रदर्शन में सुनील कुुमर, राजीव, रेहाना, विक्रम कौल, राखी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
इनसेट क्या बोले लोग हम लोग ईमानदारी से अपना हाउस टैक्स निगम को दे रहे हैं परंतु इतने साल यहां रहते हो गए पानी की समस्या में सुधार नहीं हो सका है। तकलीफ तब और होती है जब अधिकारी समस्या सुनने को भी राजी नहीं और पोर्टल पर लगातार झूठी आख्या लगा रहे हैं। धर्म चंद वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की सप्लाई न होने से सबमर्सिबल के पानी से घरेलू काम करना होता है। यह पानी अच्छा नहीं है जिसकी वजह से बच्चों को स्कीन प्रोब्ल्म हो जाती है। ऐसे में मुझे कई बोतलबंद पानी खरीदने पड़ते हैं पीने से लेकर नहाने-धोने तक के लिए। इसका अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है। सुनील दाधीच
वर्तमान जलकल निगम के जेई लोगों की शिकायतों को सुनते तक नहीं है। छोटी सी भी समस्या हो जाए तो पानी की सप्लाई कई दिनों तक बाधित हो जाती है। पिछले दिनों से यह समस्या काफी बढ़ गई है, इसकी वजह से लोगों को सबमर्सिबल लगवाने का अतिक्ति खर्च वहन करने की नौबत आ गई है। विकास सक्सेना ===================
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed