{"_id":"5f6b410d8ebc3edde2575816","slug":"ghaziabad1600864525","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क स्ट्रीट सोसायटी में दो हफ्तो से सीवर ओवरफ्लो","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पार्क स्ट्रीट सोसायटी में दो हफ्तो से सीवर ओवरफ्लो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्क स्ट्रीट सोसायटी में दो हफ्तो से सीवर ओवरफ्लो
विज्ञापन
- निगम को शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद।
वैशाली सेक्टर-1 की पार्क स्ट्रीट सोसायटी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आरोप है कि नगर निगम को शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा। ऐसे में लोगों के घरों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। अब लोगों में निगम की लापरवाही को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है।
स्थानीय निवासी प्रशांत कुमार ने बताया कि सीवर सफाई के लिए लगे मेनहाेल में से बीते हफ्तों से गंदा पानी बाहर बह रहा है। इससे कालोनी में जगह- जगह गंदगी इकट्ठा होने के कारण घरों में बदबू फैल रही है। आस पास के लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। कई जगह पर ये पानी घरों के बाहर भी पहुंच गया है जिससे लोगों को काफी मुश्किल हो रही है। लेकिन कोई मदद नहीं मिल रही है। लोगों का कहना है कि यदि तीन दिन में हालात नहीं बदले तो वे लिखित शिकायत देंगे।
इस पर नगर निगम के अधिकारी का कहना है कि इलाके में निरीक्षण के लिए टीम भेजी जाएगी। साथ ही इस पर कार्रवाई भी होगी और साफ सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन