फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   वसुंधरा में अवैध निर्माण के खिलाफ आरडब्ल्यूए ने छेड़ी मुहिम

वसुंधरा में अवैध निर्माण के खिलाफ आरडब्ल्यूए ने छेड़ी मुहिम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
वसुंधरा में अवैध निर्माण के खिलाफ आरडब्ल्यूए ने छेड़ी मुहिम
विज्ञापन
- फ्लैट खरीदारों को कर रहे आगाह, सोसायटी में जगह-जगह लगाए बोर्ड - सेक्टर-1 बिल्डर द्वारा फ्लैट निर्माण को बताया अवैध माई सिटी रिपोर्टर ,साहिबाबाद। बिल्डर के झांसे में आकर कोई अवैध निर्मित फ्लैट न खरीद ले, अब आरडब्ल्यूए ऐसे खरीदारों को जागरूक कर रही है। आवास विकास द्वारा बसाई गई वसुंधरा के सेक्टर-1 और सेक्टर-5 में बिल्डिरों द्वारा नियमों को ताक पर रखते हुए सबसे अधिक अवैध निर्माण किए गए हैं। बाहरी लोग इन अवैध निर्मित बिल्डिंग में अपनी जमा पूंजी न लगा दें, ऐसे में आरडब्ल्यूए ने सोसायटी के अंदर और बाहर जगह-जगह अवैध निर्माण के प्रति जागरूक करते हुए नोटिस बोर्ड लगाए हैं। ताकि लोग अनजाने में किसी अवैध निर्माण में अपना आशियाना न बसा लें।
वसुंधरा सेक्टर-1 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने उत्तर प्रदेश आवास विकास के आयुक्त को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि पहले तो गाजियाबाद में बैठै अधिकारी अपने हित की वजह से अवैध निर्माण होने देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि लगातार हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ आविप अधिकारी आगे नहीं आते। इसकी वजह से वसुंधरा सेक्टर-1 और 5 में धड़ल्ले से अवैध निर्माण हुए। अब यहां लोग वर्षों से रह रहे हैं, वहीं अभी भी अवैध निर्माण जारी है। आविप अधिकारी कभी लोगों को अवैध निर्माण के प्रति जागरूक नहीं करते। ऐसे में आरडब्ल्यूए ने यह जिम्मेदारी उठाई है। इसके साथ ही आरडब्ल्यूए ने आविप आयुक्त से यह भी मांग की है कि जो लोग वर्षों पहले अनजाने में ऐसे फ्लैट खरीद चुके हैं, उन्हें किसी तरह का सम्मन जारी न किया जाए और न ही कोई पैनाल्टी लगाई जाए। एक ओर जहां आरडब्ल्यूए ने पुराने लोगों के लिए आविप से राहत की मांग की है। वहीं दूसरी और नव आगंतुकों को आगाह करते हुए जगह-जगह नोटिस बोर्ड लगा दिए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति अब बिल्डर की जाल में न फंस सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed