फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   टावर निर्माण के खिलाफ थाने में दी शिकायत

टावर निर्माण के खिलाफ थाने में दी शिकायत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
टावर निर्माण के खिलाफ थाने में दी शिकायत
विज्ञापन
- वसुंधरा सेक्टर-10 में एक निजी टेलीकॉम् कंनी मकान के छत पर लगा रही टावर - पिछले दिनों टावर के खिलाफ लोगों ने किया था प्रदर्शन माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-10 ए आवासीय इलाके में एक मकान की छत पर निजी टेलीकॉम कंपनी द्वारा लगाए जा रहे मोबाइल टावर के खिलाफ स्थानीय लोगों ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लोगों का आरोप है कि कम्पनी द्वारा सुप्रीम कोर्ट के नियमों का उल्लंघन करते हुए मकान मालिक की मिली भगत से मकान की छत पर टावर लगाया जा रहा है।
थाने में दी गई शिकायत में लोगों ने यह भी स्पष्ट किया है कि लगातार स्थानीय लोगों द्वारा व्यापक विरोध के बावजूद भी  न तो टेलीकॉम कंपनी अपना काम रोक रही है और न ही मकान मालिक। नाराज स्थानीय लोगों ने इंदिरापुरम पुलिस के साथ ही जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और मुख्यमंत्र से भी मामले की शिकायत की है।  स्थानीय नागरिकों ने लिखित रूप से एक प्रार्थना पत्र पर क़रीब 100 से अधिक लोगों ने अपने नाम और मोबाइल नम्बर के साथ हस्ताक्षर करके सभी उच्चाधिकारियों को भेजा है। लोगों का कहना है कि  सेक्टर 10 ए और बी ब्लाक मिलाकर क़रीब 300 परिवार में हज़ारों सदस्य जिसमें बूढ़े,बच्चे,जवान सभी रहते है। उनका मानना है कि सोसायटी के अंदर टावर लगने से उससे निकलने वाली रेडिएसन से घातक बीमारी का ख़तरा रहेगा। लोगों का कहना है कि सेक्टर 10 ए और बी पूर्णतया आवासीय परिसर होने के नाते यहाँ पर किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि अवैध है। आरडब्लूए के अध्यक्ष रामदास का कहना है कि मोबाइल नेट्वर्क की समस्या हर एक को है इसलिए टावर लगना आवश्यक है परंतु टावर रिहायशी क्षेत्र से निर्धारित दूरी पर लगाना चाहिये। टावर कम्पनियों निर्धारित नियमो के अनुरूप आवासीय परिसर से दूर टावर लगाना और उसका रख रखाव महँगा पड़ता है इसलिए नियमो की अनदेखी करके बनी बनाई छत का इस्तेमाल करती है और आम जनमानस के स्वास्थ्य को ख़तरे में डालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed