फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम पर पक्षपात का आरोप, हंगामा

अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम पर पक्षपात का आरोप, हंगामा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम पर पक्षपात का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
- नगरायुक्त को मिली पक्षपात पर हंगामे की सूचना, आदेश के बाद रुकी कार्रवाई - गुस्साए लोगों ने नगर निगम टीम पर लगाया पक्षपात का आरोप माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद । शालीमार गार्डन में 80 फुटा रोड पर नगर निगम की अतिक्रमण अभियान में पक्षपात कार्रवाई करने के आरोपों के साथ बुधवार को लोगों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने निगम अधिकारियों के खिलाफ भड़ास निकालते हुए रास्ता जाम कर विरोध करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस बल ने वहां से सभी को हटा दिया। इस बीच निगम अधिकारी अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर दो वार्डों के फेर में भी फंसते नजर आए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें युवक ने निगम के अधिकारी-कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उधर, हंंगामे की सूचना मिलने पर नगर आयुक्त ने कार्रवाई बीच में रोक कर रिपोर्ट तलब की है। शालीमार गार्डन में रहने वाले सुरजन सैन ने बताया कि नगर निगम की टीम ने छावड़ा कालोनी से कार्रवाई शुरू की थी। इसके बाद उनके घर के पास आकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जबकि निगम की तरफ से पहले कोई नोटिस नहीं मिला था। जिससे परिवार के बच्चे और महिलाएं ऊपर कमरे में ही कैद हो गए। आरोप है कि नगर निगम की टीम ने पक्षपात तरीके से कार्रवाई की। इस पर लोगों ने विरोध के बाद हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी के दौरान लोगों ने निगम की कार्रवाई को रोकने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें वहां से हटा दिया। इस मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुई है। जिसमें एक युवक चिल्ला-चिल्ला कर निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। पक्षपात तरीके से कार्रवाई होने पर लोगों द्वारा हंगामे की सूचना मिलने पर नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने मोहन नगर जोन प्रभारी एसके गौतम को तुरंत कार्रवाई रोकने के आदेश दिए। उन्होंने अतिक्रमण समेत पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। हंगामा व विरोध करने वालों में किशोर मेहता, राजा, अर्जुन, रफीक, फरमान, राहुल, विक्की, कुसुम, सतवीर, कैलाश, नईम, वसीम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
पार्षद की शिकायत पर चला अभियान ः बताया गया कि स्थानीय पार्षद सरदार सिंह भाटी ने दो-तीन दिन पहले मोहन नगर जोन प्रभारी एसके गौतम को ज्ञापन दिया था। जिसमें शालीमार गार्डन 80 फुटा रोड पर कबाड़ियों द्वारा अतिरिक्त सामान रखकर और लोगों द्वारा गाड़ियों की पार्किंग बनाकर अतिक्रमण किया गया है। पार्षद ने इन्हें हटवाने की मांग की थी। अब आरोप है कि नगर निगम ने महज पांच से सात अतिक्रमण को ही तोड़कर अपनी इतिश्री कर ली। जिसमें लोगों ने निगम पर पक्षपात के आरोप लगाए। इस मामले में पार्षद सरदार सिंह भाटी का कहना है कि शालीमार गार्डन में कबाड़ी और लोगों द्वारा अवैध पार्किंग बनाने कर करीब 150 प्वाइंट पर अतिक्रमण किया हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि निगम ने सिर्फ पांच से सात प्वाइंट पर ही कार्रवाई क्यूं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या कहते हैं निगम अधिकारी ः मोहन नगर जोन प्रभारी एके गौतम का कहना है कि नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाया था। वहां कुछ लोगों ने विरोध किया तो उन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया। नगर आयुक्त के आदेश के बाद कार्रवाई बीच में रोक दी। उन्हें पूरे मामले की रिपोर्ट दी जाएगी।   
क्या कहते हैं नगर आयुक्त ः नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर का कहना है कि शालीमार गार्डन में कार्रवाई और अतिक्रमण की रिपोर्ट तलब की है। कार्रवाई के लिए अन्य तारीखें लगी हैं। पहले पूरी स्थिति जानने के बाद ही सही तरीके से कार्रवाई की जाएगी। -------------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed