{"_id":"5f6b354c8ebc3edaa50050c7","slug":"ghaziabad1600861516","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकानों से सामान ले उड़े चोर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दो मकानों से सामान ले उड़े चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के गगन विहार स्थित डी ब्लॉक से चोरों ने देर रात ताला खोलकर कमरे से नकदी और जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार बाहर सोया हुआ था। परिवार ने दो माह बाद भतीजे की शादी के लिए घर में जेवर रखे थे। सुबह जाग होने पर चोरी का पता चला। वहीं, साहिबाबाद के श्यामपार्क में बंद मकान की कुंडी उखाड़कर चोरों ने लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात के दौरान पिता और पुत्री काम पर गए थे। दोनों पीड़ितों ने संबंधित थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टीलामोड़ थाना क्षेत्र के गगन विहार स्थित डी ब्लॉक में पप्पू परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि मंगलवार देर रात परिवार के पांच सदस्य बाहर सो रहे थे। इस दौरान कमरे में ताला लगा हुआ था। आरोप है कि चोर ताला खोलकर बेड में रखे करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवर और 20 हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। सुबह करीब पांच बजे जब वह जागे तो देखा कमरा खुला हुआ था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने टीलामोड़ थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़ित ने बताया कि दो माह बाद उसके भतीजे की शादी थी। उसकी शादी के लिए ही जेवर बनवाकर रखे गए थे। उससे पहले ही चोरों ने हाथ साफ कर दिया। एसएचओ टीलामोड़ रण सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
कुंडी काटकर सामान चोरी
साहिबाबाद के श्यामपार्क मेन में संजय गुप्ता बेटी के साथ रहते हैं। पिता और पुत्री दोनों नौकरी करते हैं। पीड़ित ने बताया कि वह दोनों काम पर चले गए। इस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था। शाम को बेटी करीब सात बजे पहुंची तो देखा कुंडी उखड़ी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान फैला हुआ था। कमरे में रखे दो लैपटॉप, घड़ी, जूसर साढे छह हजार रुपये समेत आलमारी में रखा अन्य सामान गायब था। पीड़िता ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद साहिबाबाद थाने में तहरीर दी। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन