फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बाइक सवार बदमाशों ने युवती से लूटा पर्स

बाइक सवार बदमाशों ने युवती से लूटा पर्स

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र के एनसीआर अस्पताल के सामने ऑफिस जा रही युवती से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स लूट लिया। युवती ने 200 मीटर तक बाइक सवारों का पीछा किया लेकिन वह फरार हो गए। पीड़िता ने खोड़ा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खोड़ा थाना क्षेत्र के संगम पार्क में मोनी चौहान परिवार के साथ रहती हैं। वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि वह सुबह ऑफिस के लिए निकली थी। जैसे ही वह एनएच 9 की नीचे एनसीआर अस्पताल के सामने पहुंची । इसी दौरान बाइक से आए दो बदमाशों ने उनसे पर्स लूट लिया। पीड़िता ने शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे करीब 200 मीटर तक भाग गई लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे। वह बाइक का नंबर भी नहीं देख सकी। पीड़िता ने बताया कि पर्स में एक मोबाइल कुछ रुपए और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। एस एच ओ खोड़ा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द बदमाशों को पकड़ कर घटना का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed