Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जर्जर पेड़ गिरने से दो कार क्षतिग्रस्त, चार लोग बचे

जर्जर पेड़ गिरने से दो कार क्षतिग्रस्त, चार लोग बचे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
अनूपशहर। कस्बा स्थित बाईपास के निकट टीवीएस शोरूम के सामने सड़क किनारे खड़ा पापड़ी का पुराना व जर्जर पेड़ सोमवार को अचानक भरभराकर गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे वहां सवार व अन्य लोग बाल बाल बचे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कस्बा स्थित बाईपास के निकट पापड़ी का एक वर्षों पुराना पेड़ था। जो कि अब जर्जर हालत में था। सोमवार को यह पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया।  इस दौरान सड़क से एक कार गुजर रही थी। जिसमें शाहदरा निवासी राजीव मलिक व उनकी पत्नी सिंधु मलिक व उनकी भाभी उर्मिला बैठे हुए थे। पेड़ गिरने से वह बाल बाल बचे। जबकि, उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं एक अन्य कार व एक बाइक खड़ी हुई थी। वह भी क्षतिग्रस्त हुई है। साथ ही गांव घोसीपुरा निवासी मजदूर रंजीत भी गिरे पेड़ की चपेट से बाल बाल बचा है। विशाल पेड़ के गिरने से कुछ देर के लिये बाईपास पर यातायात भी बाधित हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे तैसे यातायात सुचारू कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed