{"_id":"5f68f1218ebc3e09d23f23c8","slug":"ghaziabad1600712993","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद की सभी तहसीलों पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जनपद की सभी तहसीलों पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। प्रदेश सरकार के खिलाफ सपाइयों ने जनपद की सभी तहसीलों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट का गेट बंद करने पर कार्यकर्ताओं की पुसिकर्मियों से नोकझोक भी हुई। साथ ही अपनी मांगों के संबंध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन
सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। सपाइयों के आने की सूचना पर कलक्ट्रेट गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने गेट को बंद कर दिया। अंदर जाने को लेकर सपाइयों की पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोंक हुई। सपाइयों ने जमकर हंगामा किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा के जिलाध्यक्ष अमजद अली गुड्डू ने कहा कि प्रदेश में अराजकता की स्थित है। कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। हजारों की संख्या में लोग मौत की नींद सो चुके हैं। अस्पतालों में उपचार की सुचारू व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते दो मंत्री अपनी जान गंवा चुके हैं। धरना प्रदर्शन के प्रभारी शुजात आलम ने कहा कि कोरोना काल पीपीई किट, वेंटीलेटर और स्टाफ का अभाव है। प्रदेश में वही अस्पताल हैं जो समाजवादी सरकार में बने थे, कैंसर अस्पताल भी तभी बना था, लेकिन उसका सुचारू रूप से संचालन नहीं हो रहा है। किसान बदहाल स्थिति में है। गन्ना किसानों का बकाया अभी तक अदा नहीं हुआ है। सपाईयों के गेट पर प्रदर्शन की सूचना पर एडीएम प्रशासन रवीन्द्र कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट अभय कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन उन्हें सौंपा। इस मौके पर राहुल यादव, दिनेश गुर्जर, महेन्द्र सिंह यादव, नूरहसन, उपेन्द्र चौधरी, पुष्पेन्द्र, दिनेश यादव, चौधरी चन्द्रपाल सिंह आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन