{"_id":"5f68f1188ebc3ebea03742dd","slug":"ghaziabad1600712984","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 64 हुए डिस्चार्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
31 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 64 हुए डिस्चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। जिले में सोमवार को 31 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 64 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब 3373 कुल केस हो गए हैं। जिसमें 2708 डिस्चार्ज हो चुके है और 56 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि शेष 609 लोगों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जनपद में कोरोना संक्रमण मरीजों के मिलने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार नगर के सुशीला विहार में तीन और प्रीत विहार में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि, ऊंचागांव क्षेत्र में आठ व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, खुर्जा क्षेत्र में भी आठ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा लखावटी और शिकारपुर क्षेत्र में तीन-तीन, अनूपशहर और सिकंदराबाद क्षेत्र में दो-दो और स्याना क्षेत्र में एक व्यक्ति रैंडम जांच में कोरोना पॉजिटिव आए। एसीएमओ डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि कोविड-१९ अस्पताल से 64 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं। साथ ही 31 नए संक्रमित मिलने पर संबंधित को कोविड-१९ अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन