{"_id":"5f68f1098ebc3e12f009348d","slug":"ghaziabad1600712969","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुगरासी। कस्बा क्षेत्र के एक गांव में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर उसके 35 वर्षीय बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
कस्बा क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार मृतक के पिता ने रविवार की रात उसे किसी बात पर डांट दिया था। इससे नाराज होकर युवक ने कमरे को अंदर से बंद कर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार की सुबह हो सकी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। बाद में सभी पजिरनों ने लिखित में किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करने की गुहार लगाई जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन