फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   स्नान के दौरान गंगा में डूबा आगरा निवासी व्यक्ति, मौत

स्नान के दौरान गंगा में डूबा आगरा निवासी व्यक्ति, मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
नरौरा। नगर के नरवर गंगाघाट पर अपने मित्र के साथ गंगा स्नान को आए आगरा निवासी आनंद वर्मा की डूबने से मौत हो गई। गंगाघाट पर मौजूद लोगों द्वारा शोर शराबे पर स्थानीय तैराकों द्वारा बचाने का असफल प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तैराकों की मदद से नदी में तलाश कराई। जिसके बाद शव नदी से निकाला जा सका।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि आनंद वर्मा पुत्र रमेशचंद्र वर्मा 45 वर्ष निवासी शान्ती नगर थाना शाहगंज, आगरा अपने मित्र निशांत वर्मा के साथ गंगा स्नान को सोमवार को नरौरा के नरवर गंगाघाट पर आए थे। दोनो लोग गंगाघाट पर सुरक्षा के लिए लगी रैलिंग से अलग  बराबर में स्नान कर रहे थे। स्नान के दौरान आनंद वर्मा 45 वर्ष गहरे पानी में चले जाने से नदी में डूब गए। साथ आए निशांत वर्मा द्वारा शोर शराबा करने पर गंगाघाट पर स्नान कर रहे लोगों ने डूबे युवक की गंगा में तलाश करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तैराकों की मदद से शव की गंगा नदी में तलाश कराई। जिसके बाद शव नदी से निकला जा सका। जिन्दगी की आश को लेकर पुलिस बॉडी को लेकर एनएपीएस चिकित्सालय पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed