Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दहेज की खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या, एफआईआर दर्ज

दहेज की खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या, एफआईआर दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव  निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराली जनों पर दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या करनेे का आरोप लगाया है। सूचनाा मिलने पर पहुंची पुलिस नेे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतका केे परिजनों में  कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
बदायूं जिले के थाना इस्लामपुर क्षेत्र के गांव वहेटा निवासी रविंद कुमार पाठक ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होने अपनी पुत्री दीक्षा की शादी डिबाई थाना क्षेत्र के गांव बाधौर निवासी तनुज पुत्र आनन्द भारद्वाज के साथ की थी। शादी में दहेज स्वरूप मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालियों ने दहेज के रूप में एक बुलेट मोटरसाइकिल व नकदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी ना होने पर दीक्षा का उत्पीडऩ किया जा रहा था।  आरोप है कि रविवार देर रात ससुराली जनों ने दीक्षा की गला दबाकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह मृतका के परिजनों को मामले की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सीओ वंदना शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर पति, सास-ससुर देवर व अन्य ससुराली जनों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed