{"_id":"5f68a09e8ebc3ee2ab6c042a","slug":"ghaziabad1600692382","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंडक्राफ्ट सोसायटी में आठ घंटे बिजली रही गुल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
लैंडक्राफ्ट सोसायटी में आठ घंटे बिजली रही गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंडक्राफ्ट सोसायटी में आठ घंटे बिजली रही गुल
विज्ञापन
- सीटीबीटी में मॉश्चर आने के चलते बडित हुई आपूर्ति
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। लैंडक्राफ्ट सोसायटी में सोमवार को आठ घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान करीब तीन हजार फ्लैट में बिजली नहीं आई और लोग गर्मी से हलकान रहे। विद्युत अधिकारियों का कहना है कि सोसायटी के अपना सेटअप है, जिसका मेंटीनेंस भी सोसायटी द्वारा किया जाता है। जानकारी मिलने पर अधिकारियों को मौके पर भेज गया।
एनएच-9 स्थित लैंडक्राफ्ट सोसायटी की सीटीबीटी में सोमवार सुबह करीब सात बजे फाल्ट हो गया। बताया जा रहा है कि सीटीबीटी में मॉश्चर आने के कारण फाल्ट हो गया था। फाल्ट होते ही सोसायटी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सोसायटी की मेंटिनेंस टीम को काफी देर तक फाल्ट समझ नहीं आया और लगातार आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान जेनरेटर बैकअप भी जवाब दे गया। भीषण गर्मी में बिना कूलर पंखे के लोगों को काफी परेशानी हुई। बाद में विद्युत उपकेंद्र से शटडाउन लेकर काम कराया गया। शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। अधीक्षण अभियंता सिद्धार्थ मिश्र ने बताया कि सोसायटी में 33 केवी का लोड है। पूरा सेटअप सोसायटी के है, जिसका मेंटीनेंस की जिम्मेदारी बिल्डर्स की होती है। सूचना मिलने पर कुछ अधिकारियों को मौके पर भेज भी गया और शटडाउन देकर काम कराया गया।
विज्ञापन