फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   तहसील प्रशासन ने वसूले स्टांप चोरी के दो लाख रुपये

तहसील प्रशासन ने वसूले स्टांप चोरी के दो लाख रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
तहसील प्रशासन ने वसूले स्टांप चोरी के दो लाख रुपये
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  शहीद नगर में स्टांप चोरी के मामले में तहसील प्रशासन ने दो लाख रुपये की वसूली की है। एडीएम वित्त एवं राजस्व की कोर्ट ने रकम को ब्याज सहित वसूलने के आदेश दिए थे। तहसील प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई है। 
मानव अधिकार कार्यकर्ता राजीव शर्मा ने वर्ष 2019 में साहिबाबाद क्षेत्र में दो दर्जन से ज्यादा मामलों में स्टांप चोरी का आरोप लगाकर शिकायत की थी। जिसमें तहसील प्रशासन ने धूपनाथ निवासी शहीद नगर से दो लाख चार हजार 830 रुपये की वसूली की है। बताया कि अन्य मामलों में भी जांच तेजी से चल रही है। ऐसे में आरोपियों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। एआईजी स्टाम्प ने डिप्टी रजिस्ट्रार तृतीय की रिपोर्ट पर एडीएम वित्त एवम राजस्व की कोर्ट में स्टांप चोरी के 2 दर्जन से अधिक केस दर्ज करवाये थे। इनमें से कुछ मामलों में अभी तक तहसील प्रशासन करीब 17 लाख रुपये की वसूली कर चुका है।
विज्ञापन
-------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed