फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ब्वॉलर बनाने की फैक्टरी में दो लाख की चोरी

ब्वॉलर बनाने की फैक्टरी में दो लाख की चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजीव कालोनी स्थित ब्वॉलर बनाने वाली फैक्टरी में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। चोर फैक्टरी में दूसरे रास्ते से घुसे थे। जिसपर सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। पीड़ित फैक्टरी के मैनेजर की ओर से साहिबाबाद थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। साहिबाबाद के राजीव कालोनी में टाइमेट इंजीनियरिंग के नाम से एक फैक्टरी है। इसमें ब्वॉलर बनाया जाता है। फैक्टरी के मैनेजर लोकेश गिरी निवासी लालकुआं ने बताया कि रात करीब डेढ बजे फैक्टरी की दीवार फांदकर दो युवक घुस गए। आरोपी चार मशीन, केबल आदि समेत करीब ढाई लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। उनका आरोप है कि चोरों को जानकारी थी कि फैक्टरी के दो गेट हैं। जिस गेट पर सुरक्षा गार्ड नहीं था आरोपी उसकी गेट की ओर से दीवार फांदकर घुसे। आरोपी चोरी करते हुए फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में तहरीर दी है। एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दो दिन बाद दर्ज की रिपोर्ट पीड़ित के यहां 18 सितंबर की देर रात को चोरी हुई थी। आरोप है कि पीड़ित शिकायत करने के लिए थाने पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज दी। तब जाकर पुलिस ने रिपोट दर्ज की। हालांकि पीड़ित इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं पूर्व में लोनी रोड पर हुई टूथ ब्रश बनाने की फैक्टरी में चोरी का भी खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस ने उस मामले में भी 24 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed