{"_id":"5f6895578ebc3eded2204d3c","slug":"ghaziabad1600689495","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाउ वुमनिया ने कोरोना काल में मनाई एनिवर्सरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
वाउ वुमनिया ने कोरोना काल में मनाई एनिवर्सरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाउ वुमनिया ने कोरोना काल में मनाई एनिवर्सरी
विज्ञापन
- अलग-अलग शहरों में रह रहीं 70 महिलाएं कार्यक्रम में हुईं शामिल
- जूम ऐप पर महिलाओं ने अपनी क्रिएटिविटी को किया शेयर
- बीते वर्ष साहिबाबाद के एक होटल से धूमधाम से मनाई थी वर्षगांठ
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। फेसबुक से हुई दोस्ती महिलाओं के दिलों तक पहुंची और फिर उसका नाम दिया गया वाउ वुमनिया। संक्रमण काल में भी फेसबुक के यह दोस्त अपनी वर्षगांठ मनाने से नहीं चूके। ऑनलाइन ही सही अलग-अलग शहरों में रह रही महिलाओं ने ऑनलाइन रहकर अपने तीसरे वर्षगांठ को मनाया।
संक्रमण काल में भी जूम एप पर आयोजित इस कार्यक्रम से 70 महिलाएं जुड़ीं और अपनी खुशियों के साथ ही संक्रमण काल के दौरान हुए अनुभवों को शेयर किया। वाउ वुमनिया से दिल्ली एनसीआर से करीब 1600 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। बीते वर्ष सभी महिलाएं साहिबाबाद में जुटी थी और धूमधाम से अपनी दूसरी वर्षगांठ मनाई थी। वहीं इस बार संक्रमण काल की वजह से ऑनलाइन कार्यक्रम में संस्था की एक्टिव सदस्य जुड़े और खुशियां मनाई। ऑनलाइन कार्यक्रम में सभी सहेलियों ने अपनी कविताएं, गीत, संगीत और क्राफ्ट वर्क से एक दूसरे का दिल जीता। इसके साथ ही सभी ने एक दूसरे को संक्रमण से बचकर और सकारात्मक सोच के साथ रहने की बात कही। ऑनलाइन कार्यक्रम में निशा शंकर, सुधा आनंद, अनिका जैन, प्रीति हिंदुजा, अंजू जैन आदि शामिल रही।
विज्ञापन