{"_id":"5f6500098ebc3eee09485d47","slug":"ghaziabad1600454665","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे चार लाख रुपये, दी धमकी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर हड़पे चार लाख रुपये, दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी सलाउद्दीन से देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनोरा शेख निवासी कुछ लोगों ने नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर ली। साथ ही आरोपियों ने पीडि़त को फर्जी नियुक्ति पत्र और चेक भी दिए। जानकारी होने पर पीडि़त ने जब रुपए वापस मांगे तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी सलाउद्दीन पुत्र रकमुद्दीन ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा था। जिसमें उसने बताया था कि कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनोरा शेख निवासी रविंद्र तेवतिया उर्फ़ टिल्लू, पारुल पुत्र प्रवेंद्र, लोकेश पुत्र ओम प्रकाश, भारती देवी उर्फ गुड्डू पत्नी लोकेश, राजवीर सिंह पुत्र हरी सिंह, निवासी गांव बिलसूरी थाना सिकंदराबाद व ब्रजवीर सिंह निवासी गांव टांडा माजरा देहात कोतवाली से हुई थी। उस दौरान आरोपियों ने उसे सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। जिसके एवज में आरोपियों ने उससे रुपयों की मांग की थी। पीडि़त ने कुछ समय पूर्व आरोपियों को चार लाख रुपये भी दे दिए थे। लेकिन समय बीतने के बावजूद ना तो नौकरी लगी और ना ही पीडि़त के पैसे वापस किए गए। हालांकि, इस दौरान आरोपियों ने उसे एक नियुक्ति पत्र भी दिया। जांच पड़ताल में सामने आया कि वह नियुक्ति पत्र फर्जी था। जिस पर पीडि़त ने आरोपियों से विरोध प्रकट करते हुए अपने रुपए वापस मांगे। आरोपियों ने उस दौरान उसे फर्जी चेक देकर शांत कर दिया था। वहीं अब पीडि़त ने जब आरोपियों से वापस रुपए मांगे तो उन्होंने उसके साथ अभद्रता की और भविष्य में रुपए मांगने पर हत्या की धमकी दी है। देहात कोतवाल सुभाष सिंह ने बताया कि मामले में एसएसपी के आदेश पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है । जल्द ही आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन