फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पेंट व्यापारी के घर हुई लूट का मुख्य आरोपी फरार, सोशल मीडिया पर एक्टिव

पेंट व्यापारी के घर हुई लूट का मुख्य आरोपी फरार, सोशल मीडिया पर एक्टिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में पेंट व्यापारी पंकज बंसल के घर लाखों की लूट करने वाले मुख्य आरोपी को कोतवाली पुलिस तलाश नही सकी है। जबकि, वह सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर पोस्ट डालकर खुद को निर्दोष बता रहा है। जाहिर है कि इससे नगर पुलिस के मुख्य आरोपी की तलाश के दावों की पोल भी खुल रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गत पांच सितंबर को नगर के मेडिसन मार्केट स्थित पेंट व्यापारी के घर में लूट की वारदात हुई थी। बदमाशों ने पेंट व्यापारी की मां मीना बंसल को लहूलुहान कर उनके घर से करीब २८ लाख रुपये के जेवरात और दो लाख रुपये की नगदी लूट ली थी। पीडि़त परिवार ने लूटपाट करने वाले बदमाशों में एक रिश्तेदार युवक अतुल सिंघल को पहचानने का दावा करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना को करीब १३ दिन बीत चुके हैं। हालांकि, पुलिस एक बदमाश को पकड़कर ४५०० रुपये बरामद कर लूट के खुलासे का दावा कर रही है। लेकिन, अभी तक मुख्य आरोपी को पकड़ा नहीं गया है। नगर पुलिस का दावा है कि उसे तलाश किया जा रहा है। उधर, मुख्य आरोपी अतुल सिंघल फेसबुक पर पोस्ट अपडेट कर खुद को निर्दोष बता रहा है। जानकारों की मानें तो अगर आरोपी द्वारा सोशल मीडिया का प्रयोग किया जा रहा है तो पुलिस द्वारा उसका पता लगाया जा सकता है। इससे साफ है कि नगर पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी को पकडऩे में कोई खास प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
एडीजी से शिकायत कर गिरफ्तारी की उठाई मांग पेंट व्यापारी के घर हुई लूट के मामले में व्यापारी एकजुट हो गए हैं। शुक्रवार को दो दिन के निरीक्षण दौरे पर पहुंचे एडीजी से अखिल भारतीय व्यापारी सुरक्षा फॉर्म के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। साथ ही उन्होंने बताया कि पेंट व्यापारी की मां लूटपाट की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वह अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं। आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। जबकि वह सोशल साइट्स पर खुद को निर्दोष साबित करने में जुटा हुआ है। व्यापारियों ने एडीजी से जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही उस पर इनाम किए जाने की भी मांग उठाई है। इस अवसर पर ललित कुमार, सैयद अल्वी, राजेश गुप्ता, कपिल, दीपक, समीर गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed