फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   घर से दौडऩे गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

घर से दौडऩे गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के स्यारली रोड पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ट्यूबवेल के निकट पड़ा मिला। बताया गया कि युवक सुबह चार बजे घर से दौडऩे के लिए निकला था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार  कस्बा निवासी 18 वर्षीय अबरार पुत्र जब्बार प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह करीब चार बजे घर से दौडऩे के लिए निकला था। सुबह करीब छह बजे गांव स्यारली रोड पर कुछ ग्रामीणों ने उसका शव एक ट्यूबवेल के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ देखा। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस व मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पीडि़त परिजनों ने मामले युवक की हत्या का अरोप लगाते हुए तहरीर देकर जांच कराने की मांग की है। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि मौत के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मामले में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed