फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   86 लोग मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

86 लोग मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले की अस्थाई जेल में 11 विचाराधीन बंदी और एक होमगार्ड व एक स्वास्थ्यकर्मी समेत 86 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, 33 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। नए संक्रमित मिलने पर अब 3263 कुल केस हो गए हैं। जिसमें 2539 डिस्चार्ज हो चुके है और 56 की अब तक मौत हो चुकी हैं, जबकि 668 का उपचार चल रहा हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की जांच में शुक्रवार को अस्थाई जेल के 11 विचाराधीन बंदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही सदर तहसील क्षेत्र के गांव सुजापुर में छह, शिवाली में तैनात दादरी निवासी स्वास्थ्यकर्मी, नगर पालिका कार्यालय के निकट पांच, मध्य गंग नहर कालोनी में दो और देवीपुरा प्रथम में एक, राधानगर में एक, कोठियात में एक, हरिश्चंद्र नगर में एक और सरस्वती विहार में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सिकंदराबाद नगर क्षेत्र में 14 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई। खुर्जा क्षेत्र में 10, शिकारपुर में सात, डिबाई में पांच, ऊंचागांव में चार व्यक्ति रेंडम जांच में पाॅजिटिव मिले। साथ ही अनूपशहर, जहांगीराबाद, स्याना और गुलावठी क्षेत्र में तीन-तीन और खानपुर क्षेत्र में दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण मिला। वहीं, नगर के मध्य गंग नहर कालोनी निवासी एक मरीज की उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
कोट 11 विचाराधीन बंदी समेत 86 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। साथ ही नगर निवासी एक मरीज की उपचार के दौरान मेरठ में मौत हो गई। शुक्रवार को कोविड-19 अस्पताल से 33 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया हैं। - डाॅ. रोहताश यादव, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed