{"_id":"5f5e53eb8ebc3e164b3e459d","slug":"ghaziabad1600017387","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम अंकल! हमें पालिका के कहर से बचाओ ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
डीएम अंकल! हमें पालिका के कहर से बचाओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। नगर के डिप्टी गंज मार्केट में सड़क के चौड़ीकरण का काम होना है। हालांकि अभी इसकी शुरूआत नहीं की गई है, लेकिन इसकी तैयारी को देखते हुए दुकानदारों की बेचैनी बढ़ गई है। दुकान बचाने के लिए जहां दुकानदार लगातार दुकान न तोडऩे की मांग कर रहे हैं। वहीं, अब उनके बच्चे भी जिला प्रशासन से दुकान न तोडऩे की गुहार लगाने लगे हैं। रविवार को दुकानदारों के बच्चों ने हाथ में बैनर लेकर डीएम से पालिका की ओर से होने वाली कार्रवाई से बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
डिप्टी गंज शहर का मुख्य स्थान है। यहां पर गत दो वर्ष पहले तक सड़क काफी सिकुड़ी हुई थी। इसका कारण यहां पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण बताया जा रहा है। तत्कालीन डीएम डॉ. रोशन जैकब ने डिप्टी गंज पर बनी दुकानों को ध्वस्त करवाने की कार्रवाई की थी। उस समय उन्होंने इस कार्रवाई को शांतिपूर्वक अंजाम देने का काम किया था। इस कार्रवाई के बाद डिप्टी गंज पर सड़क का दायरा बढ़ गया और यहां लगने वाले जाम से भी कुछ राहत मिली। लेकिन अब एक बार फिर यहां पर दुकानों को तोडऩे और सड़क के चौड़ीकरण का काम करने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। ऐसे में दुकानदारों की बेचैनी भी बढ़ गई है। एक ओर जहां दुकानदार लगातार अपनी दुकान बचाने का प्रयास कर रहे हंै। वहीं, वह पालिका के अलावा प्रशासनिक अफसरों से भी कई बार मुलाकात कर चुके हैं। अब दुकानदारों के बच्चों ने भी अपनी दुकान बचाने की गुहार जिला प्रशासन से लगानी शुरू कर दी है। रविवार को बच्चों ने हाथ में बैनर लेकर डीएम से पालिका की ओर से होने वाली कार्रवाई से बचाने की गुहार लगाई है। उद्योग व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी संजय गोयल ने बताया कि डिप्टी गंज के व्यापारी और पालिका के बीच दुकान तोडऩे के विवाद की जांच कर रहे उप जिला अधिकारी संजय कुमार सक्सेना से सोमवार को मुलाकात करेंगे। इस दौरान उन्हें दुकानों से संबंधित साक्ष्य भी सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन