फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   74 लोग मिले कोरोना पॉजीटिव, 47 डिस्चार्ज

74 लोग मिले कोरोना पॉजीटिव, 47 डिस्चार्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में रविवार को एक साथ 74 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं, 47 लोग ठीक होने के बाद विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं। अब तक जनपद में कुल 2946 कोरोना संक्रमण के केस मिल चुके हैं। जिसमें से2368 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि, 528 लोगों को विभिन्न कोविड अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इसके साथ ही अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को बुलंदशहर नगर क्षेत्र में 35 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें नगर के देवीपुरा सेकेंड में सात, शीतलगंत मेंं छह, राधानगर में छह, आवास विकास प्रथम में दो, सिविल लाइन में दो और प्रीत विहार, टांडा, ईंटरोड़ी, भूड़, सरकारी आवास, मध्य गंग नहर कालोनी, प्रेमनगर, रमपुरा, शिवपुरी व आवास विकास सेकेंड में एक-एक मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, दो अन्य मरीज भी पॉजीटिव आए हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग अभी ट्रेस नहीं कर पाया है। इसके अलावा खुुर्जा में नौ, शिकारपुर में नौ, अनूपशहर में पांच, जहांंगीरबाद में पांच, गुलावठी में पांच, सिकंदराबाद में दो, औरंगाबाद में एक, बीबीनगर में एक, ऊंचागांव और डिबाई में एक-एक संक्रमित मरीज मिले हैं। एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि रविवार को जनपद में संंक्रमण के कुल 74 केस मिले हैं। इसके अलावा 47 लोग कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। लोग सुरक्षा के मानकों का ध्यान रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed