फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नौकरी-लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का राजफाश

नौकरी-लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का राजफाश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। साइबर सेल और नगर कोतवाली पुलिस ने बेरोजगार युवकों को नौकरी और लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का राजफाश कर दिया है। पुलिस ने चार शातिरों को दबोच कर उनके पास से फर्जी दस्तावेज व अन्य सामान बरामद किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
नगर कोतवाल योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिछले काफी दिनों से कुछ लोगों की शिकायत आ रही थी कि उनसे लोन दिलााने के नाम पर और नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी हो चुकी है। एक शिकायतकर्ता की शिकायत पर साइबर सेल की टीम को इस काम में लगाया गया। कई ठगों के नंबरों को सुना जा रहा था। जिसके बाद एक सूचना मिली कि गांव चांदपुर के कब्रिस्तान में एक कमरा बनाया हुआ है और यहां पर ठगी के धंधे को किया जा रहा है। नगर कोतवाली और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त रूप से शनिवार की देर रात छापा मारा। यहां से पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया। चारों युवकों ने स्वीकार किया कि वह ठगी करते हैं। करीब तीन सालों से इस धंधे को कर रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त गौरव पुत्र रामवीर सिंह निवासी गांव फिरोजपुर थाना खुर्जा नगर, योगेश शर्मा उर्फ बन्टी पुत्र उदयवीर शर्मा निवासी लौदान आलमपुर हटला थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर, आकाश पुत्र धनीराम निवासी मोहल्ला हलवाईयान कस्बा व थाना छर्रा जनपद अलीगढ़, मोनू शर्मा पुत्र प्रेमबाबू शर्मा निवासी मोहल्ला सुनारान कस्बा व थाना छर्रा जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई। साथ ही आरोपियों से पुलिस ने दो लैपटॉप, 4 मोबाईल फोन, 13 सिमकार्ड अलग अलग कंपनियों के, 2 डेबिट कार्ड, 2 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड, 1 ड्राईविंग लाईसेंस, 5 रजिस्टर, 14 काॅपी, लोन व नौकरी दिलाने के नाम पर बनाए गए फर्जी दस्तावेज की 221 प्रतियां आदि बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनका गैंग लीडर गौरव है। गौरव क्विकर जॉब साइट नामक वेबसाइट से आमजनों के नंबरों का डाटा खरीदते थे। जिसके बाद वह व्हाटसएप पर फोन करके नौकरी व लोन दिलाने की बात करते थे। जब ग्राहक झांसे में आ जाता था तो उसे सिंडिकेट बैंक, बैंक आफ इंडिया और ऑॅरियटंल बैंक आफ कॉमर्स आदि के खाते में रकम डलवा लेते थे। इसके बाद जिस सिम से बात करते थे। उसे बंद कर दिया जाता था। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed