फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   संदिग्ध परिस्थितयों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

संदिग्ध परिस्थितयों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता का शव शनिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जबकि उसका पति पिछले करीब डेढ़ वर्ष से जिला कारागार में बंद है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद निवासी युवती शबनम और नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय धारी निवासी युवक सालिब के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों ने करीब २ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह कर लिया था। जिसके बाद से शबनम अपने ससुराल में ही रह रही थी। लेकिन, शादी के कुछ माह बाद ही सालिब को पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल भेज दिया था। तब से वह जेल में ही बंद है। परिवार की माली हालत ठीक न होने के कारण उसकी अभी तक जमानत भी नहीं हो सकी थी। बताया गया कि इसी कारण शबनम परेशान चल रही थी । जबकि उसका अपने मायके पक्ष से रिश्ता खत्म हो गया था। शनिवार शाम को जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो ससुराली जनों ने उसके कमरे में जाकर देखा। उस दौरान उसका शव फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर कोतवाल योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी गई लेकिन उन्होंने उससे रिश्ता खत्म होने की बात कहते हुए आने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed