फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नवंबर-दिसंबर में बजेंगी शहनाईयां

नवंबर-दिसंबर में बजेंगी शहनाईयां

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के कारण रूकी शादी- विवाह की तैयारियों ने अब फिर से जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। मार्च के बाद से शादी—ब्याह और शुभ कार्यों पर कोरोना का ग्रहण लग गया था। 22 मार्च से शुरू हुए लाकडाउन के कारण फार्म हाउस, बैंकट हाल और होटलों में भी सन्नाटा छाया रहा। ऐसे समय में जिन लोगों ने शादियों की डेट निश्चित कराई थी उन लोगों को भी अपनी शादियों की तिथि को आगे बढाना पड़ा या फिर मात्र दो तीन लोगों की मौजूदगी में ही वर—वधू को जयमाला पहनानी पड़ी। अब चूंकि पूरा देश ही अनलाक कर दिया गया है और शादी—समारोह की अनुमति भी मिल गई है तो ऐसे में अब तैयारियां फिर से जोर पकड़ने लगी है। देवोत्थान एकादशी से फिर से शहर में शहनाईयां बजने लगेगीं। नवंबर दिसंबर के लिए काफी पहले से बुकिंग होनी शुरू हो गयी थी। हालांकि अभी भी बड़े होटलों और बैंक्वेट हाल में बुकिंग नहीं ली जा रही हैं। उनका कहना है कि जहां हजार से लेकर पांच हजार तक के लोगों की व्यवस्था है वहां 50-100 लोगों के बुकिंग लेने से फायदा की जगह घाटा ही होगा। कुछ बड़े फार्म हाउस ने अपने कुछ हिस्से छोटे कार्यक्रमों के लिए खोलें हैं।
विज्ञापन
..................................................... ये हैं शादियों के लिए शुभ मुहूर्त :— ज्योतिषाचार्य के अनुसार नवंबर में शादियों के लिए तीन मुहूर्त 27, 29 और 30 नवंबर हैं। इसके बाद दिसंबर में 5 शुभ मुहूर्त हैं जो कि 1,7,9,10,11 तारीख को हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
..................................... 100 लोगों के शामिल होने की होगी अनुमति :— अनलॉक 4 के बाद से शादी—ब्याह या अन्य समारोह में 100 लोगों के शामिल होने की सरकार की ओर से अनुमति मिली है। जिन लोगों के घरों में मई—जून में शादियां होनी थी और लॉकडाउन के चलते नहीं हो सकी थी। अब नवंबर और दिसंबर में शुभ लग्न में शादी की तैयारियों में जुट गए है। गाजियाबाद में एक हजार से अधिक फार्म हाउस, बैंकट हाल और होटल हैं। जिनमें नवंबर और दिसंबर के लिए कुछ बुकिंग हुई है। लेकिन अधिकतर बुकिंग अगले साल के लिए हुई है।
-------- क़ोट्स नवंबर और दिसंबर में सभी शुभ तिथियों में शादी के लिए कुछ होटल और बैंकेट हाल बुक हुए हूं। कुछ फार्म हाउस ने भी बुकिंग की है लेकिन अगले वर्ष के लिए बुकिंग ज्यादा है। महेश आहूजा , होटल और बैंकेट हाल एसोसिएशन के अध्यक्ष --------- नवंबर में चार और दिसंबर में 6 से 7 बुकिंग है। हमलोग दो शिफ्ट में बुकिंग कर रहे हैं । सुबह 10:00 से 4:00 की लंच और दूसरी शाम 4:00 से 10 की डिनर की। सौरभ अग्रवाल, फार्म हाउस संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed