फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जगतराज अनुरागी बने उद्यान प्रकोष्ठ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

जगतराज अनुरागी बने उद्यान प्रकोष्ठ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
जगतराज अनुरागी बने उद्यान प्रकोष्ठ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
विज्ञापन
- नगर निगम कर्मचारी (माली) संघ का हुआ चुनाव माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद।  राजेंद्र नगर सेक्टर-5 में शनिवार को नगर निगम उद्यान प्रकोष्ठ कर्मचारी ( कॉन्ट्रेक्ट माली) संघ का चुनाव हुआ। इस बीच जगतराज अनुरागी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। चुनावी सभा में संगठन के करीब 750 मालियों ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों ने चुने गए पदाधिकारियों से समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही है।
चुनावी सभा में तमाम कर्मचारियों ने आठ पदों पर अपने पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव कर लिया। इसमें राजवीर को उपाध्यक्ष, संतोष पांडे को कोषाध्यक्ष और संतलाल यादव जी को उप कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, संगठन में मंत्री पद की जिम्मेदारी सतवीर मोतीराम जबकि दिनेश कुमार को प्रचार मंत्री व चंद्रपाल जी को उप महामंत्री उद्यान विभाग चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने की। चुनाव प्रबंधन कमेटी ने सभी लोगों का स्वागत कर बधाई दी। इस बीच सुरेंद्र सिंह चंदेल, शंकर लाल,  सुरेश कुमार, अमित कांगड़ा, विनोद, राजेश, सतीश चौटाला, अशोक, शिवा ,संजय, जतिन राज, अर्जुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
----------------------- सुमित कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed