फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लोकल फाल्ट से वसुंधरा सेक्टर-1 में चार घंटे बिजली गुल

लोकल फाल्ट से वसुंधरा सेक्टर-1 में चार घंटे बिजली गुल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
लोकल फाल्ट से वसुंधरा सेक्टर-1 में चार घंटे बिजली गुल
विज्ञापन
- इंंदिरापुरम थाने के पास आया था रात में फाल्ट माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाने के पास विद्युत लाइन में लोकल फाल्ट आने से शनिवार रात वसुंधरा सेक्टर-1 में चार घंटे तक बिजली गुल रही। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत विभाग में की। अधिकारी ने फाल्ट ठीक कर लोगों को जल्द सप्लाई देने का आश्वासन दिया। लोगों ने आए-दिन बिजली कटौती होने का आरोप लगाया है। 
वसुंधरा सेक्टर-एक में रहने वाले सोनू ने बताया कि बिजली विभाग की तरफ से 23-24 घंटे सप्लाई देने का दावा किया जाता है। मगर टीएचए के विभिन्न इलाकों में विभाग के यह दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। शनिवार रात करीब दो बजे  बिजली कट हो गई। काफी देर तक बिजली आने का इंतजार किया। लेकिन फिर भी विभाग ने सप्लाई चालू नहीं की। सुबह करीब चार बजे हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर समस्या के बारे में मालूम किया तो वहां से लोकल फाल्ट के बारे में बताया गया। लोगों का कहना है कि बिजली न होने की वजह से वह मोटर चलाकर पानी नहीं भर सके। इससे रविवार को छुट्टी के दिन उन्हें पानी के लिए मशक्कत करनी पड़।सुबह छह बजे बिजली आने पर पानी का प्रेशर कम हो गया। इससे पहली मंजिल से ऊपर वाले फ्लोर के लोग पानी नहीं ले सके। वसुंधरा सेक्टर 16 विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ वाईपी शर्मा ने बताया कि इंदिरापुरम थाने के पास बिजली की लाइन में फॉल्ट आ गया था, जिसकी वजह से वसुंधरा सेक्टर एक में बिजली कटौती हुई।
विज्ञापन
---------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed