फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   घर में घुसकर मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार

घर में घुसकर मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के जनकपुरी के सी ब्लॉक में शनिवार को घर में घुसकर कारोबारी अशोक शाह और उनके परिवार से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित ने कालोनी के लोगों के साथ मिलकर अवैध गैस रिफिलिंग करने की शिकायत की थी। जिसपर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी।
एसएचओ साहिबाबाद विष्णु कौशिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कालोनी निवासी आरोपी राजबीर और उसके बेटे के खिलाफ मारपीट समेत अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। गौरतलब है कि जनकपुरी सी ब्लॉक में अशोक शाह परिवार के साथ रहते हैं। घर के सामने ही राजबीर अवैध गैस रिफिलिंग का काम करता है। कालोनी के लोगों के साथ मिलकर अशोक ने इसकी शिकायत की थी। यह बात उन्हें नागवार गुजरी। आरोप है कि शनिवार को आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। इसके बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शाम को आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके घर फिर से पहुंचे और मारपीट की। घटना सीसीटीवी में कैद होने और मामला आलाधिकारियों तक पहुंचने पर साहिबाबाद पुलिस ने संज्ञान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed