{"_id":"5f5e045e8ebc3e98280fe0ff","slug":"ghaziabad1599997022","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 जवानों को मिला पीआरडी प्रशिक्षण","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
20 जवानों को मिला पीआरडी प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में पीआरडी जवानों के 22 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। 22 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 20 जवानों ने भाग लिया। रविवार को प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ये जवान अब पुलिस और अन्य विभागों में मदद के लिए तैनात किए जाएगा। प्रशिक्षण शिविर जिला युवा कल्याण विभाग के अंतगर्त लगाया गया। कोरोना संक्रमण के चलते पीआरडी के चयनित जवानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम रूका हुआ था। लॉक के अनलाक होते ही हरदोई, सिद्धार्थनगर और हरदोई के करीब 20 जवानों को प्रशिक्षण के लिए गाजियाबाद भेजा गया था। इसके बाद आगामी 1 अक्टूटर से गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के चयनित जवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार ने बताया कि प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद विभिन्न स्थानों पर यह जवान तैनात होंगे।