फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एनएच नौ पर खड़ी पीआरवी में कार ने मारी टक्कर

एनएच नौ पर खड़ी पीआरवी में कार ने मारी टक्कर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र में अमन होटल के सामने एनएच नौ पर रात में खड़ी पीआरवी कार में एक तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। हादसे में पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी बाल- बाल बच गए। पीआरवी क्षतिग्रस्त हो गई। हेड कांस्टेबल की ओर से कार के नंबर के आधार पर खोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र डायल 112 में तैनात हैं। उनकी ड्यूटी खोड़ा थाना क्षेत्र की पीआरवी 1004 पर है। खोड़ा थाने में दी तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पीआरवी खोड़ा में अमन होटल के सामने एनएच नौ पर रात में तीन से चार बजे हाइवे ड्यूटी पर खड़ी थी। वह गाड़ी से नीचे उतरकर खड़े थे और होमगार्ड संदीप कुमार सेट सुनने के लिए कार में बैठा हुआ था। इसी दौरान विजयनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने पीआरवी में टक्कर मार दी। अंधेरा होने का फायदा उठाकर आरोपी कार चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गए। हादसे में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। हेड कांस्टेबल की ओर से कार के नंबर के आधार पर खोड़ा थाने में तहरीर दी गई है। सीओ अंशु जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed