फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पबजी पर लगा प्रतिबंध तो अभिभावकों ने बांटे लड्डू

पबजी पर लगा प्रतिबंध तो अभिभावकों ने बांटे लड्डू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर 1 एल आई जी स्थित चन्द्रशेखर आज़ाद पार्क में भारत सरकार द्वारा बहुचर्चित वीडियो गेम पबजी पर प्रतिबंध लगाए जाने का अभिभावकों ने स्वागत किया और आपस में लड्डू खिलाकर खुुुशी जाहिर की। ट्रांस हिंडन आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि इस गेम के चलते युवा पीढ़ी इस तरह आदी हो गई थी कि अपने भविष्य के नव निर्माण से विमुख हो रही थी। पार्क में मौजूद सभी अभिभावकों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रसन्नता जाहिर की। इसके साथ ही अभिभावकों ने पबजी के अलावा अन्य वीडियो गेम पर भी प्रतिबंध लगाने की बता कही। इस दौरान वीरेंद्र गंगवार, बी एस बघेल, रामसुचित पटेल , सत्यनारायण मिश्रा, डीपी सिंह, आर एस पटेल, राजेश कुशवाहा, नीरज, प्रीति कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed