फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   169 कोरोना संक्रमित में 56 डिस्चार्ज

169 कोरोना संक्रमित में 56 डिस्चार्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
169 संक्रमित, 56 डिस्चार्ज
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय, कोर्ट थाना, नगर निगम में कर्मचारी संक्रमित माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की चपेट में अब कार्यालयों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी भी आने लगे हैं। सोमवार को अदालत के दो बाबू, नगर निगम के जलकल विभाग में बाबू, लोनी थाने का कांस्टेबल, लालकुंआ पर एक फैक्ट्री के छह कर्मचारी सहित 169 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 56 लोगों को संक्रमण मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया है। अब जिले में संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 9405 हो गई है। इनमें से 7896 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1436 लोगों का अभी सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों के अलावा होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। संक्रमण की चपेट में आने से अब तक 73 मौत की पुष्टि प्रशासन ने की है।
169 मरीजों में असालतपुर गांव के 50 लोग, इंदिरापुरम में तीन परिवार, वैशाली में एक, वसुंधरा में दो व मोदीनगर के एक परिवार के सभी 24 सदस्य संक्रमण की चपेट में आए हैं। मेहरौली, विजय नगर व वैशाली की तीन गर्भवती भी संक्रमित हुई है। इन तीनों को संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लाल कुंआ फैक्ट्री के सभी छह मजदूरों को एसआरएम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
-------------- आशुतोष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed