फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कन्या सुमंगला योजना के लिए गांवों में लगेगे कैंप

कन्या सुमंगला योजना के लिए गांवों में लगेगे कैंप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिले में कन्या सुमंगला योजना की रफ्तार लॉक डाउन के बाद कुछ धीमी हो गयी है। ऑनलाइन आवेदन भी कम हो रहे हैं और संक्रमण के डर से भी लोग कम आ रहे हैं। इसलिए योजना को सफल बनाने और लोगों केा इससे अधिक से अधिक जोड़ने के लिए गांवों में कैंप लगाया जाने की योजना बनाई गई है। जिले में अभी तक मात्र 14 हजार लोगों ने ही आवेदन किए हैं। ये 14 हजार आवेदन 18 महीने में आए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि योजना की शर्ते ही इसकी सफलता में बाधक बनी हुई है। जिले में बहुत ही कम लोग ऐसे हैं जिनके पास सिर्फ एक ही कन्या हो। अब विभाग गांवों में कैंप लगाकर योजना के लाभार्थियों की तलाश कर उनका रजिस्ट्रेशन कराएगा। कैंप लगाने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि योजना की शर्तों के अनुसार जिनकी सिर्फ दो बेटियां हैं उन्हीं को इसका लाभ दिया जाएगा। ऐसे लाभार्थी कम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed