फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बढ़ेंगे कोरोना के मरीज, बढ़ाई जाए कांटैक्ट ट्रेसिंग

बढ़ेंगे कोरोना के मरीज, बढ़ाई जाए कांटैक्ट ट्रेसिंग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
बढ़ेंगे कोरोना के मरीज, बढ़ाई जाए कांटैक्ट ट्रेसिंग
विज्ञापन
- संचारी रोगों को देखते हुए सर्विलांस टीम को एलर्ट करने के निर्देश - अब जनपद में आशा-एएनएम बाटेंगी वेक्टर जनित रोगों की दवा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जनपद में कांटैक्ट ट्रेसिंग कम होने से लगातार कोरोना के मरीजो की संख्या बढ़ रही है। इसलिए कांटैक्ट ट्रेसिंग को तत्काल बढ़ाया जाए। पॉजिटिव पाए जाने वाले कांटैक्ट को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल या होम आइसोलेशन में रखा जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने समीक्षा बैठक में सीएमओ को दिए। उन्होंने कहा कि सर्विलांस कार्य में लगी टीमों को और अधिक जागरूक बनाया जाए। सोमवार को कलक्ट्रे्ट में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि आगामी दिनों में डेंगू, चिकनगुनिया, स्वाइन फ्लू एव खांसी बुखार आदि बीमारियां होने के कारण कोविड के और अधिक प्रसार की आशंका है। सर्विलांस कार्य बेहतर होगा तो स्थिति पर अच्छी तरह से काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सीएमओ डा. एनके गुप्ता को निर्देश दिया कि कोविड डयूटी में लगीं आशा और एएनएम को मौसमी बीमारियों के लिए दवाएं उपलब्ध करा दी जाएं। दवा लेने के संबंध में आशा और एएनएम लोगों को अच्छी तरह से समझा दें। कोई तकलीफ होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह भी दें। आम जनता को मौसमी बीमारियों से संबंधित दवा वितरण के अलावा पोस्ट आदि वितरित करके जागरूक किया जाए। कोविड हेल्प डेस्क के माध्यम से भी इस तरह की सामग्री का वितरण सुनिश्चित कराया जाए ताकि लोग छपी हुई सामग्री को अपने साथ रख सकें और जरूरत पड़ने पर किसी दूसरे को भी पढ़वा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ अस्मिता लाल ने आईसीएमआर, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग और कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी की गई कोविड-19 एडवाइजरी का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने की जिम्मेदारी एसीएमओ डा. विश्राम सिंह को सौंपी है। उन्होंने एडवाइजरी का अनुपालन कराने के लिए तत्काल एक कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश भी एसीएमओ को दिए हैं। शासन स्तर से कोविड संक्रमण रोकथाम में लगाए गए उप मंडी निदेशक सीपी तिवारी के स्वस्थ होने तक यह जिम्मेदारी जीडीए सचिव संतोष कुमार राय को सौंपी गई। एसीएमओ डा. विश्राम सिंह को इस कार्य में जीडीए सचिव के साथ संबद्ध किया गया है।
---------- आशुतोष यादव  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed