{"_id":"5f56132d8ebc3e395373e1dc","slug":"ghaziabad1599476525","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू अंतिम वर्ष मुख्य सेमेस्टर और कैरीओवर परीक्षाएं आज से","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एकेटीयू अंतिम वर्ष मुख्य सेमेस्टर और कैरीओवर परीक्षाएं आज से
विज्ञापन
एकेटीयू
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकेटीयू अंतिम वर्ष मुख्य सेमेस्टर और कैरीओवर परीक्षाएं आज से
विज्ञापन
विज्ञापन
सबहेडः महानगर में 23 केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं, कोरोना के चलते एग्जाम में पहली बार होगा ओएमआर शीट का इस्तेमाल
- परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइजेशन के साथ किए गए सोशल डिस्टेंसिंग के पुख्ता बंदोबस्त
- पहले व दूसरे दिन फाइनल ईयर की तीन-तीन पालियों में होंगी परीक्षाएं, कैरीओवर की परीक्षाएं 23 सितंबर तक चलेंगी
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कोरोना महामारी में मरीजों के बढ़ते आंकड़ों के बीच मंगलवार से एकेटीयू की अंतिम वर्ष मुख्य सेमेस्टर और कैरीओवर परीक्षाएं शुरू होंगी। कोरोना बीमारी की गंभीरता को देखते हुए एकेटीयू ने इस बार महानगर में 23 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को अंजाम देने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। कोरोना के कारण ही इस बार लिखित की जगह विद्यार्थियों को ओएमआर शीट में बहुविकल्पीय प्रश्नों के जवाब देने होंगे।
अंतिम वर्ष की परीक्षा में तीन से चार विषय होने और ओएमआर शीट के जरिए एग्जाम लिए जाने के चलते फाइनल ईयर की परीक्षाएं पहले 2 दिन में ही समाप्त हो जाएंगी। 8 और 9 सितंबर को फाइनल ईयर की परीक्षाएं तीन तीन पारियों में आयोजित होंगी। बहुविकल्पीय प्रश्नों को देखते हुए परीक्षा की समय अवधि दो घंटे रखी गई है। परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे, दोपहर 12 से दो बजे और तीन से पांच बजे की पाली में आयोजित होंगी। इसके बाद 10 से 23 सितंबर तक विभिन्न वर्षो के फाइनल ईयर के विद्यार्थियों की कैरीओवर परीक्षाएं आयोजित होंगी।कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को नोडल सेंटर बनाया गया है। आरकेजीआईटी के निदेशक डॉ. सोमशेखर ने बताया कि कोरोना के चलते एकेटीयू व यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। एक कमरे में पूर्व में 60 की जगह अब केवल 20 विद्यार्थियों को बैठाया जाएगा। पूरे कैंपस को सैनिटाइज कराने के साथ हर कमरे में सैनिटाइजर बोतल रखी गई। कैंपस में बगैर मास्क के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कॉलेज की ओर से भी किसी कारण मास्क न पहन कर आने वालों के लिए मास्क की व्यवस्था की गई है।
-----------
इन केंद्रों पर होगी सेमेस्टर और कैरीओवर परीक्षाएं
एकेटीयू ने फाइनल ईयर सेमेस्टर व कैरीओवर परीक्षाओं के लिए कुल 23 केंद्र बनाए हैं। इनमें सुंदरदीप कॉलेज ऑफ़ आर्किटेक्चर, एकेजी इंजीनियरिंग कॉलेज, हाइटेक इंस्टीट्यूट, बीबीडीआईटी इंस्टीट्यूट, भगवती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, काईट इंस्टीट्यूट, एचआरआईटी, एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज, कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज, निट्रा टेक्निकल केंपस, डॉ. केएन मोदी इंस्टीट्यूट, आधुनिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, आरकेजीआईटी इंस्टीट्यूट, आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज, संस्कार कॉलेज, इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज, जयपुरिया इंस्टिट्यूट, आईटीएस, सुंदरदीप इंजीनियरिंग कॉलेज और एबीईएसआईटी कॉलेज शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन