फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Engineering and management colleges will have to immediately release the salary of March

इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों को तत्काल जारी करना होगा मार्च का वेतन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Engineering and management colleges will have to immediately release the salary of March
एकेटीयू - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड: एकेटीयू का कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सभी कॉलेजों को जारी किए आदेश - वेतन जारी करने में देरी की कर सकेंगे शिकायत, शिकायत को जारी किए हेल्पलाइन नंबर - यूनिवर्सिटी के ग्रीवांस पोर्टल पर भी शिक्षक कर सकेंगे शिकायत माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन में समय बिता रहे इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों के शिक्षकाें को एकेटीयू ने बड़ी राहत दी है। एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने विवि से संबद्ध प्रदेश के इंजीनियरिंग और अन्य कॉलेजों को तत्काल प्रभाव से शिक्षकों का मार्च 2020 का वेतन जारी करने के आदेश दिए हैं। अगर कोई कॉलेज आदेश की नाफरमानी कर शिक्षकों का वेतन जारी नहीं करता है तो उसकी शिकायत के लिए विवि ने दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। दूसरी ओर शिक्षक विवि के ग्रीवांस पोर्टल पर भी अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। दूसरी ओर कॉलेजों को मार्च सहित पहले के माह में वेतन के चल रहे बकाया को ध्यान में रखते हुए वेतन को जल्द जारी करना होगा। विवि की ओर से कोरोना वायरस के मद्देनजर हर जरूरी कदम उठाया गया। पहले विवि ने इंजीनियरिंग कॉलेजों को अपने गोद लिए गए गांवों में लोगों को वायरस से बचाव के लिए जागरूक करने के आदेश दिए थे। साथ ही कॉलेज हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए कई जरूरी दिशा-निर्देशों को जारी किया गया था। कोरोना के कारण लॉकडाउन में रह रहे शिक्षकों की परेशानी को देखते हुए अब विवि के कुलपति ने सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों को मार्च 2020 तक का वेतन जारी करने के निर्देश दिए हैं। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को 21 दिन के लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में ही रहने की अपील की है। दूसरी ओर कॉलेजों को विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन वीडियो लेक्चर, नोट्स, असाइनमेंट सहित अन्य सामग्री को अपलोड करने के आदेश दिए हैं। ---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed