फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   dowry triple talaq

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
dowry triple talaq
देहात कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह करीब दो वर्ष पूर्व नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुआ था। निकाह में उसके मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह दहेज के रूप में कार व नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी ने होने पर पीडि़ता का उत्पीडऩ किया जा रहा था। पीडि़ता का आरोप है कि बीते दिनों उसके साथ उसके देवर ने छेड़छाड़ की थी। जिसकी पीडि़ता ने अन्य ससुरालीजनों से शिकायत की। लेकिन, आरोपियों ने उल्टा पीडि़ता के साथ मारपीट की। पति ने उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की और बाद में तीन तलाक बोलकर तलाक दे दिया। करीब एक माह से पीडि़ता अपने मायके में ही रह रही है। पीडि़ता ने अब मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed