{"_id":"5e85cd718ebc3e76972894c6","slug":"corona173","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी काम के लिए ही सोसायटी से बाहर जाने की इजाजत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
इमरजेंसी काम के लिए ही सोसायटी से बाहर जाने की इजाजत
साहिबाबाद। मोहन नगर स्थित एक सोसायटी में दंपति को कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद उसे एक अप्रैल तक के लिए सील किया गया था। एक अप्रैल को सीलिंग की मियाद खत्म होने के बाद भी सोसायटी के 1100 लोग अपने को घर में बंद रहकर सुरक्षा बरत रहे हैं। वहीं, इमरजेंसी काम के लिए लोगों का आधार कार्ड देखकर उन्हें निकासी की परमिशन दी जा रही है। ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम की निजी कंपनी में काम करने वाले दंपति को पिछले दिनों कोरोना संक्रमण आया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर सोसायटी को एक अप्रैल की सुबह आठ बजे तक के लिए सील किया गया था। जबकि सोसायटी में करीब 1100 लोग रहते हैं। बताया कि सीलिंग की मियाद खत्म होने के बाद भी लोगों को फ्लैट में क्वारंटीन किया हुआ है। बृहस्पतिवार को लोगों का आधार कार्ड देखने के बाद ही सिर्फ इमरजेंसी काम के लिए छोटे गेट से निकासी की परमिशन दी गई। लेकिन यह परमिशन भी राशन, मेडिकल स्टोर या अन्य बेहद जरूरी काम के लिए दी जा रही है। इस बीच सोसायटी में बिल्डर की तरफ से सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।