{"_id":"5e8732508ebc3e76a002dd7a","slug":"corona-suspected-report-negetive194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और कोरोना संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दो और कोरोना संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट आई निगेटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार के आठ सदस्य, छह दोस्त और एक चिकित्सक को जांच के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। जांच में मां और पत्नी की पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर कोविड-1 में भर्ती कर शेष को सिकंदराबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके बाद विभाग द्वारा मंगलवार शाम को दो और युवकों को निगरानी में लिया। जिनका सैंपल स्वास्थ्य अफसरों द्वारा बुधवार को जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी शुक्रवार शाम को निगेटिव रिपोर्ट आई हैं। अफसरों का कहना है कि गांव में लोगों की थर्मल स्कैनिंग कराई जा चुकी हैं। साथ ही नजर रखे हुए हैं। समय-समय पर आशंकितों को निगरानी में लिया जा रहा हैं। अब तक युवक के संपर्क में आए युवक समेत 18 को निगरानी में लिया गया। जिसमें युवक और उसकी मां-पत्नी की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई हैं। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि खुर्जा क्वारंटीन वार्ड में भर्ती गांव के दो युवकों की अभी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। रिपोर्ट निगेटिव आने पर सिकंदराबाद स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जा रहा हैं। जहां दोनों युवक अन्य सभी के साथ 14-14 दिन तक निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।