{"_id":"5e81c6b58ebc3e6fab411a93","slug":"accident-mein-kati-driver-ki-tang3","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सीडेंट में कटी ड्राइवर की टांग, एक माह बाद केस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मसूरी । अज्ञात वाहन की टक्कर से कैंटर चालक की टांग कट गई जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया गाड़ी मालिक ने एक महीने बाद मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पिलखुआ की मोहन नगर कॉलोनी निवासी शुभम वत्स का कहना है उनकी टाटा गाड़ी पर ड्राईवर जितेन्द्र कुमार व क्लीनर गणेश रहता है। गत 28 फरवरी को ड्राइवर व क्लीनर भाड़ा लेने के लिए गाड़ी लेकर गाजियाबाद गए थे। डासना में पुराने टोल टैक्स के पास अज्ञात वाहन ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी गाडी से एक्सिडेन्ट कर दिया। जिसमें ड्राइवर जितेन्द्र कुमार को गंभीर रुप से चोट आई तथा क्लीनर गणेश भी घायल हुआ। दोनों को तत्काल कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जितेन्द्र को एम्स भेज दिया। वहां डॉक्टरों को जितेंद्र की टांग काटनी पड़ी। शुभम वत्स का कहना है जितेंद्र आज भी एम्स में दाखिल है। मसूरी एसएचओ उमेश पंवार का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।