फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   331 Fir Lodged in lockdown violation

कोरोना को लेकर पुलिस लगातार कर रही कार्रवाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
331 Fir Lodged in lockdown violation
लॉक डाउन के दौरान लोगो को रोकतीं नगर कोतवाल और अन्य पुलिसकर्मी। - फोटो : AMAR UJALA
एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उनकी कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के पहले दिन से ही उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी थी। जिस कारण अभी तक 25 हजार से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई। तीन हजार 288 वाहनों के चालान किए जा चुके है। इसके अलावा अन्य वाहनों से चार लाख 72 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। इसके अलावा 212 वाहनों को सीज किया जा चुका है। एसपी सिटी ने बताया कि सोमवार से इस सख्ती को और बढ़ा दिया जाएगा। बिना किसी वजह के जो दुकानदार दुकानें खोल रहे हैं। उनकी वीडियोग्राफी कराने के बाद मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। इसके अलावा जो वाहन बेवजह से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। उनके चालान और सीज की कार्रवाई तो होगी। साथ ही वाहन को जब्त भी कर लिया जाएगा। वाहन को पुलिस लाइन में खड़ा करके उसके मालिक को उसकी चाबी दे दी जाएगी। इसलिए मेरी लोगों से अपील है कि वह लॉकडाउन का सख्ती से खुद ही पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed