फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gaurav Chandel businessman murder case Noida people march demanding justice from government

नोएडा: गौरव चंदेल की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, पैदल मार्च निकाला

Sun, 12 Jan 2020 01:09 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 12 Jan 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Gaurav Chandel businessman murder case Noida people march demanding justice from government
गौरव चंदेल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

नोएडा के व्यापारी गौरव चंदेल हत्याकांड से आक्रोशित लोगों को गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। आज सुबह हजारों की संख्या में लोगों ने एक मूर्ती चौक से चार मूर्ती चौक से मार्च निकाल कर गौरव चंदेल के लिए इंसाफ की मांग की। मालूम हो कि घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अबतक कोई ठोस सुराग नहीं जुटा पाई है। 

विज्ञापन


मामले की जांच के लिए पुलिस ने पांच टीमें गठित की हैं। इसके बावजूद अबतक इसका पता नहीं लग पाया है कि घटना को अंजाम देने वाले लोग कौन थे। ऐसे में पुलिस लोग प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। मालूम हो कि पिछले दिनों गुरुग्राम से नोएडा गौड़ सिटी लौटने के दौरान गौरव चंदेल लापता हो गए थे। 
विज्ञापन


बाद में उनका शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। अबतक की जांच में यही पता चल पाया है कि उनके साथ लूटपाट की कोशिश की गई थी, जिसका विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी गई। घटना के वक्त गौरव एक माह पहले खरीदी गई कार से गौड़ सिटी लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव का मोबाइल रात में ही स्विच ऑफ हो गया था। इसके बाद परिजनों ने रात में ही बिसरख कोतवाली में सूचना दे दी थी। उनका शव गौर चौक से पहले जो क्रिकेट ग्राउंड पड़ता है वहां से बरामद किया गया है। परिवार ने देर रात ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार का कहना है कि पुलिस ने रात में ही कार्रवाई की होती तो गौरव आज जिंदा होता।


इसके अलावा परिवारवालों और पड़ोसियों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा फॉरेंसिक टीम की देर से पहुंचने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि जिस जगह से शव बरामद किया गया था, वहां भी बैरीकेडिंग नहीं की गई थी। फॉरेंसिक टीम भी एक दिन बाद वहां से मिट्टी और ब्लड सैंपल लेने के लिए पहुंची। इस बीच बारिश और कई अन्य कारणों से घटनास्थल से कई सबूत भी मिट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed