फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   former pm manmohan singh death Political leaders react to manmohan singh death news update

Manmohan Singh: 'राजनीति की कठिन दुनिया में सज्जन व्यक्ति', देश भर के नेताओं ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि

Thu, 26 Dec 2024 11:28 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Dec 2024 11:28 PM IST
सार

Manmohan Singh Death In Delhi AIIMS: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था। उनके निधन के बाद देश की कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

विज्ञापन
former pm manmohan singh death Political leaders react to manmohan singh death news update
नहीं रहे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Manmohan Singh Death News: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात निधन हो गया। 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री ने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। अनाचक उनकी तबीयत बिगड़ी, इसके बाद उन्हें आनन-फानन एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। उनके निधन की खबर के बाद कई नेताओं ने एक्स पर पोस्ट कर निधन की जानकारी दी और शोक जताया। 

विज्ञापन

सलमान खुर्शीद ने निधन के बाद शोक जताया
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन की सबसे पहले खबर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने ट्वीट कर दी। 92 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को गुरुवार रात 8:06 बजे एम्स के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के सबसे ज्यादा शिक्षित नेता रहे मनमोहन सिंह
मनमोहन सिंह देश के ऐसे प्रधानमंत्री रहे, जो सबसे ज्यादा शिक्षित थे। प्रखर अर्थशास्त्री थे और प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचने वाले पहले अल्पसंख्यक भी थे। जब 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व में देश में उदारीकरण का दौर शुरू हुआ, तब वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ही थे। इसके बाद उन्होंने 2004 से 2014 तक केंद्र में यूपीए की सरकार का नेतृत्व किया। वे 10 साल प्रधानमंत्री रहे। बराक ओबामा जैसे तत्कालीन विश्व नेता आर्थिक मामलों पर मनमोहन सिंह की समझ के कायल रहे।


 
विज्ञापन

भूपेश बघेल ने मनमोहन सिंह किया याद
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में मनमोहन सिंह के योगदान को बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे।
 

पीएम नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह की तारीफ, साझा की तस्वीरें 
पीएम नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया। वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।
 

प्रियंका गांधी ने एक्स पर साझा किया पोस्ट
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर लिखा कि राजनीति में बहुत कम लोग सरदार मनमोहन सिंह जैसा सम्मान दिलाते हैं। उनकी ईमानदारी हमेशा हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। वे हमेशा उन लोगों के बीच खड़े रहेंगे जो इस देश से सच्चा प्यार करते हैं, क्योंकि वे अपने विरोधियों द्वारा अनुचित और गहरे व्यक्तिगत हमलों के बावजूद राष्ट्र की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता में अडिग रहे। वे अंत तक वास्तव में समतावादी, बुद्धिमान, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले और साहसी थे।
 

गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक
 

एचडी देवेगौड़ा ने एक्स पर किया पोस्ट
पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह एक अच्छे और धैर्यवान व्यक्ति, एक शानदार अर्थशास्त्री और एक ऐसे सहयोगी थे, जिनका मैं सम्मान करता था। इतिहास में उन्हें एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा, जो देश के लिए एक महान बलिदान देने वाले व्यक्ति थे।
 

मनमोहन सिंह के निधन पर अरविंद केजरीवाल ने भी जताया शोक
 

मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति: जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट जारी कर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी जाता दुख 
 

देश ने एक अर्थशास्त्री खो दिया: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पोस्ट कर लिखा कि निःसंदेह, इतिहास आपका दयालु मूल्यांकन करेगा, डॉ. मनमोहन सिंह। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता, बेदाग सत्यनिष्ठ नेता और अद्वितीय कद का एक अर्थशास्त्री खो दिया है। आर्थिक उदारीकरण और अधिकार-आधारित कल्याण प्रतिमान की उनकी नीति ने करोड़ों भारतीयों के जीवन को गहराई से बदल दिया, वस्तुतः भारत में एक मध्यम वर्ग का निर्माण किया और करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।
 

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी जाता शोक
 

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर मनमोहन सिंह को किया याद
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि  बहुत ही बुद्धिमत्ता और ईमानदारी के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने पूरे देश को प्रेरित किया।
 

पूर्व पीएम मनमोहन के निधन पर सीएम साय ने जताई शोक संवेदना
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।मनमोहन सिंह अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जो देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। आगे लिखा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed