Farmers Protest: अमित शाह की बुराड़ी जाने की अपील पर बोले किसान- हमें हटाने की शर्त ठीक नहीं कल लेंगे फैसला
केंद्र सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन जारी है। विरोध प्रदर्शन के लिए एक स्थान निर्धारित होने के बावजूद किसानों ने शुक्रवार की रात हरियाणा की सिंघु बॉर्डर पर गुजारी। अब शनिवार को किसानों ने एक बार फिर बैठक की, जिसमें उन्होंने आगे की रणनीति पर मंथन किया। इसके बाद किसानों ने सिंघु बॉर्डर से नहीं हटने का फैसला लिया है। पुलिस लगातार किसान नेताओं के संपर्क में है और उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है। यहां पढ़ें किसान आंदोलन से संबंधित हर अपडेट-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे प्रदर्शन तो तीन दिसंबर से पहले भी कर सकते हैं बातः अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत सरकार किसानों से बात करने के लिए तैयार है लेकिन इसके लिए शर्त ये है कि किसान शांतिपूर्ण ढंग से बुराड़ी में प्रदर्शन करें। उनका कहना है कि जिस दिन आप बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में शिफ्ट होंगे उसके अगले ही दिन सरकार आपसे बात करेगी।राकेश टिकैत ने किसानों से किया आह्वान- लड़ाई लंबी चलेगी बड़ी संख्या में पहुंचें किसान
बुराड़ी पर जमा किसान नहीं छोड़ेंगे दिल्ली
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जिम्मेदाराना रवैया अपनाने की अपील की
बाहरी उत्तरी जिला के डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत पहले ही दे दी गई है। दिल्ली पुलिस पूरी तरह से तैयार है बुराड़ी में प्रदर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए। हम प्रदर्शनकारियों से जिम्मेदाराना रवैया अपनाने की गुजारिश करते हैं।Permission for conducting a peaceful protest has already been granted. Delhi Police is all set for facilitating protestors to proceed to Buarari ground. We request protestors to behave responsibly: Gaurav Sharma, DCP, Outer North District, Delhi. #FarmersProtest pic.twitter.com/S8T1MqacK1
— ANI (@ANI) November 28, 2020
सिंघु बॉर्डर पर ही डटे रहेंगे किसान
#UPDATE | Farmers' meeting ends at Delhi-Haryana border at Singhu. "It has been decided that we'll continue our protest here & will not go anywhere else. We will meet at 11 am every day to discuss our strategy," says Harinder Singh General Secretary, Bhartiya Kisan Union, Punjab. https://t.co/tw301fhh0U pic.twitter.com/Mt4DFh7rgA
— ANI (@ANI) November 28, 2020